रामपुर मथुरा मैं छात्राओं से मज़ाक ?

रामपुर मथुरा, छोटे लाल बालिका इण्टर कालेज मे कन्या भोज के आयोजन के नाम पर छात्राओं का मज़ाक़ बनाया बैठने का नहीं किया कोई इंतज़ाम वहीं छात्राओं से कराई स्कूल की सफ़ाई ?

रामपुर छोटेलाल बालिका इण्टर कालेज के विद्यालय मैं आज २२सितंबर दोपहर एक बजे विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया.

जिसमे बालिका इण्टर कालेज एंव इसकी अन्य शाखा एस.एस.एस.

एकेडमी की लगभग 415 कन्याये शामिल हुई, इस कार्यक्रम को प्रबन्धक छोटेलाल मिश्रा वा प्रधानाचार्या सरिता मिश्रा ने सबसे पहले छात्राओं के पैर धुलकर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया, लेकिन तस्वीर भी लिखने से अधिक बोलती हैं ये आयोजन कैसा था ओर कैसे वाहवाही लूटने के लिए छात्राओं का ही नहीं खाने का भी अपमान किया गया.

कन्या भोज के नाम से किये गये इस कार्यक्रम मैं शामिल व्रत वाली कन्याओ छात्राओं को जहां केला एंव सेब दिया गया वही जो कन्याये ओर छात्राऐं व्रत से नही थी उन्हे जलेबियां खाने को दी गई.

सूत्र बताते हैं कि इस कार्यक्रम के लिए जहां भारी संख्या मैं स्कूली छात्राओं से स्कूल को साफ़ कराया गया वहीं खाने खिलाते वक़्त इनको यूं ही ज़मीन पर बैठा दिया गया बाद मैं कन्या भोज पूरा होने पर कालेज के प्रबन्धक वा प्रधानाचार्या ने कन्याओ को दस-दस मुद्राये भेंट भी की मगर ये सब एक मज़ाक सा लगा.

कन्या भोज कार्यक्रम मे प्रबन्धक छोटेलाल मिश्रा, प्रधानाचार्या सरिता मिश्रा एवं एस.एस.एस. एकेडमी के डायरेक्टर अभिनय मिश्रा और कालेज के अध्यापक शीवेन्द्र शर्मा, मनोज मिश्रा, विपिन वर्मा, प्रवेश राजपूत, कौशल यादव, राजकुमार मिश्रा, नीरज पाण्डेय, संजेश यादव एंव अध्यापिकाये अर्चना वर्मा, सीता चौहान वही आदि समस्त सब कार्यक्रम को सफ़ल मानकर वाहवाही लूटने मैं लगे रहे ?

Comments