यूपी मैं सच मैं जंगलराज

ख़बर सैफ़ी पोस्ट लखनऊ

उतर प्रदेश मैं क्यूं नहीं रूक रही अपराधिक घटनाऐं भाजपा नेताओं से जुड़ी घटनाऐं क्यूं आ रही हैं सामने, इसी कड़ी मैं भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर आठवीं मैं फेल एक नाबालिग छात्रा को नवीं कक्षा में प्रवेश दिलाने के नाम पर बलात्कार करने और बड़ी ही बेशर्मी से विडियो क्लिप बनाये जाने का मामला सामने आया है ?

प्रदेश मैं भाजपा नेता का यह घिघौना रूप इंसानियत को शर्मसार करने वाला है, भाजपा नेता का दबदबा होने की वजह से कई दिनों तक तो यह मुकदमा ही दर्ज नही हुआ, परिवार के पुलिस अधीक्षक से मिलने ओर उनके हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ, प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी पुलिसथाना क्षेत्र में आठवीं में पढने वाली नाबालिग छात्रा ने एक भाजपा नेता पर रेप का आरोप लगाया, छात्रा तीन महीने की गर्भवती भी है.

आठवी कक्षा की छात्रा ने लिखित शिकायत में बताया कि वो इस बार वार्षिक परीक्षा में किसी कारणवश फेल हो गई थी, जिसके चलते उसकी एक सहेली अपने घर ले गई और अपनी मां से मिलवाया, सहेली की मां ने छात्रा को आश्वासन दिया कि वो उसका एडमिशन नौवीं कक्षा में करा देगी, इसके बाद सहेली की मां एडमिशन कराने के लिए कहकर उसे एक होटल में ले गई और एक कमरे में बंदकर दिया, इसके कुछ देर बाद वंहा पर भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमराज बुंदेला आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

यहा पर छात्रा को देर शाम तक रखा गया और इसी दौरान नेता ने कई बार दुष्कर्म किया, छात्रा ने शिकायत में लिखा कि दुष्कर्म के दौरान भाजपा नेता ने उसका वीडियो भी बनाया, होटल से जाते समय नेता ने उसे धमकी दी कि ये बात किसी को बताई तो उसका कत्ल करा दिया जायेगा, इसी डर से छात्रा ने किसी को नहीं बताया.

डरी सहमी मासूम के साथ रेप ओर नेता की हरकत का खुलासा ऐसे हुआ ?

इस रेप की घटना के कुछ समय बाद 9 सितम्बर को छात्रा के पेट में अचानक से बहुत तेज दर्द शुरू हुआ, जिसपर छात्रा को पास के अस्पताल में ले गये जहाँ डाक्टर ने उनको कुछ जांचें कराने को कहा, इसके 24 घंटे बाद जब रिपोर्ट आई तो पता चला की छात्रा 3 महीने की गर्भवती है, ये सब जानते ही मां के तो होश उड़ गये, तब मां ने अपनी बेटी से बड़े ही प्यार से पूंछा और थोड़ा दबाव जब बनाया तो सारी कहानी सामने आ गई.

इस मामले को लेकर परिवार के सदस्य स्थानीय पुलिसथाना गए लेकिन वंहा पर किसी तरह से सुनवाई नही हुई, वही हुआ जो अकसर पुलिस करती है, तब परेशान होकर परिवार जिला पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के समक्ष पेश हुए और सारा घटनाक्रम बताया, इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ.

क्या कहतें है पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म का मामला दर्ज हो चुका है, इस मामले की गंभीरता से जांच की जायेगी, वहीं भाजपा नेता ख़बर लिखे जाने तक फरार है.

लेकिन नेता का साथ देने वाली महिला को हिरासत में लेकर पुलिस ने छात्रा का मेडिकल मुआयना करवा लिया है, पुलिस नेता को गिरफ़्तार करने के लिए कई जगह दबिश दे रही है जिसमें पुलिस को अभी कामयाबी नहीं मिली है.

वही अख़बारी सूत्र बतातें है कि भाजपा नेता और महिला यंहा पर एक सैक्स रेकेट भी चलाते है, इसकी पुष्टि अभी नही हो पाई है.

Comments