ख़बर सैफ़ी पोस्ट
चुनावी तैयारी शुरू हो चुकी है क्या, प्रधानमंत्री का वाराणसी का दौरा ओर भाषण तो यही बता रहे हैं, तीन साल आपने क्या किया पीएम साहब जनता पूंछ रही है ?
22 सितम्बर 2017 को वाराणसी अपने चुनावी क्षेत्र मैं प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, केन्द्र की पिछली सरकार सरकारी धन का इस्तेमाल चुनाव जीतने के लिए करती रही, जिससे देश की आर्थिक स्थिति तबाह हो गयी और इसका असर सीधे-सीधे गरीबों पर पड़ा, देश की जनता बदहाल रही रोज़गार नहीं मिला विकास के नाम पर लूट हुई.
उन्होंने आगे कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति अपने आने वाली पीढ़ी को गरीबी विरासत में नहीं देना चाहता, वह अपनी भावी पीढ़ी के उत्थान एवं आर्थिक रूप से मजबूती का सपना देखता है, गरीबों के इसी सपने को हकीकत में साकार करने के उद्देश्य एवं संकल्प के साथ केन्द्र की सरकार कार्य कर रही है.
प्रधानमंत्री आज वाराणसी में अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन 305 करोड़ रुपये की लागत के पं0 दीनदयाल हस्तकला संकुल एवं व्यापार केन्द्र का उदघाटन अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे, इस अवसर पर उन्होंने लगभग 1000 करोड़ रुपये की सौगात देते हुए 17 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 6 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.
वहीं वड़ोदरा से बनारस के लिए महामना एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, इसके अलावा, जल शव वाहिनी, वाॅटर एम्बुलेंस एवं उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक के वाराणसी में खुले हेड आॅफिस का उद्घाटन किया, बुनकर लड़के-लड़कियों को सोलर लाइट का प्रमाण-पत्र एवं किताबों का किट उपलब्ध कराया.
प्रधानमंत्री ने कई-कई वर्षाें से लम्बित परियोजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करते हैं, उनका लोकार्पण भी करते हैं, वाराणसी में सामनेघाट तथा बलुआघाट पर गंगा नदी पर लगभग 12 वर्षाें से निर्माणाधीन सेतुओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो काम 12 वर्षाें मैं नहीं हो सका, उसे उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने 6 माह के कार्यकाल में ही पूरा कर दिखाया और आज ये दोनों सेतु आवागमन के लिए राष्ट्र एवं जनता को समर्पित किये जा रहे हैं.
आगे बोलते हुए कहा कि इन सेतुओं एवं अन्य उदघाटन की जाने वाली परियोजनाओं के माध्यम से निश्चित रूप से विकास का रास्ता खुलेगा, पं0 दीनदयाल हस्तकला संकुल एवं व्यापार केन्द्र काशी के शिल्पियों एवं बुनकरों के लिए वरदान है, इस केन्द्र के माध्यम से काशी के बुनकरों को अपनी कला कौशल एवं ताक़त को दिखाने का जहां अवसर मिलेगा, वहीं पूरी दुनिया भी इसे देख सकेगी, इससे बुनकरों का आर्थिक विकास होगा और वे स्वावलम्बी होंगे.
मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी सरकार ने 6 महीने के अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के विकास के रुके एवं जाम हो चुके पहिये को पूरी रफ्तार दे दी है.
शिलान्यास की गई परियोजनाएं
1-अमृत योजनान्तर्गत नगर निगम के 7 पार्कों नाटी इमली पार्क, तिलभाण्डेश्वर पार्क, चन्द्रिका नगर पार्क, अशोक बिहार पार्क, सुन्दरपुर पार्क तथा संजय नगर पार्क को एस0एल0टी0सी0 द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है.
2-नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत गृह जल संयोजन का कार्य-
अमृत योजना के अंतर्गत वाराणसी महानगर के पांचों जोन में घरेलू गृह जल संयोजन हेतु 50058 कनेक्शन दिया जाना है इसके लिए शासन द्वारा रू0 29.71 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। इसके लिए टेण्डर/कार्यवाही प्रचलित है.
3-श्री अन्न क्षेत्र श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर-
वाराणसी के दशाश्वमेध वार्ड, टेढ़ी नीम, स्थित भवन सं0 डी0 14/51(जम्मू कोठी) का क्षेत्रफल 503.79 वर्ग मी0 है । यह भवन जम्मू-कष्मीर धर्मार्थ ट्स्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद् के अनुमदनोपरान्त उ0 प्र0 शासन की स्वीकृति दिनांक 19 फरवरी 2016 के क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर के अन्नक्षेत्र के भवन निर्माण हेतु क्रय किया गया है, भवन निर्माण के लिये शासन से रू0 1310.07 लाख की परियोजना स्वीकृत है, शासन स्तर से उ0प्र0 आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है, इस भवन का शिलान्यास मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा किया जाना प्रस्तावित है.
4-रमना एस0टी0पी0 (नमामि गंगे योजना)-
नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत रमना में 50 एम0एल0डी0 क्षमता के एस0टी0पी0 के निर्माण की योजना लागत रू0 153.15 करोड स्वीकृत हुई है, स्वीकृत योजना के अनुसार अस्सी नदी, सामनेघाट नाला एवं नक्खा नाला में गिर रहे घरेलू सीवेज को प्रस्तावित एस0टी0पी0 पर प्रत्यावर्तित कर वर्तमान मानक के अनुसार शोधन किया जायेगा तथा शोधित अवजल को सिंचाई में प्रयोग किया जायेगा, एस0टी0पी0 का निर्माण कार्य नवम्बर 2017 में प्रारम्भ कर नवम्बर 2019 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है.
5-नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत गृह सीवर संयोजन का कार्य-
वाराणसी नगर के ट्रान्स वरूणा क्षेत्र में जे0एन0एन0यू0आर0एम0 के अन्तर्गत स्वीकृत सीवरेज योजना में 142.58 कि0मी0 सीवर लाइन बिछाये जाने का कार्य प्रस्तावित था, जिसके सापेक्ष 142.15 कि0मी0 सीवर लाइन बिछायी जा चुकी है, उक्त योजना के अन्तर्गत बिछायी गयी सीवर लइन से घरेलू सीवर संयोजन का कार्य सम्मिलित नहीं था, वर्तमान में अमृत योजना के अन्तर्गत ट्रांस वरूणा क्षेत्र में घरेलू सीवर संयोजन का कार्य कराया जा रहा है, कार्य की स्वीकृत लागत स्0 16283.25 लाख है.
6-अमृत एवं स्मार्ट सिटी-
इसके अन्र्तगत आई0टी0एम0एस0 तथा सिटी कमाण्ड सिस्टम एण्ड कण्ट्रोल एण्ड सर्विलांस सिस्टम, मल्टी लेबल पार्किग एवं व्यावसायिक भवन, स्मार्ट पार्क व स्मार्ट रोड, स्मार्ट वाटर व एन0आर0डब्लू0 कम करने का कार्य, फसाड इन्म्प्रूवमेण्ट व घाटों के जीर्णाेद्धार का कार्य तथा बेनियाबाग पार्क के विकास का कार्य प्रस्तावित है। जलापूर्ति कार्यक्रम के अन्र्तगत 2970.00 लाख रु0 लागत स्वीकृत है, जिसके सापेक्ष एस0एल0टी0सी0 की स्वीकृति अपेक्षित है. सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबन्धन के अन्र्तगत 16283.00 लाख रु0 लागत स्वीकृत है, जिसके सापेक्ष 753.00 लाख रु0 व्यय किए जा चुके है, पार्काे के सुन्दरीकरण हेतु 200.00 लाख रु0 स्वीकृत है, जिसके सापेक्ष 17.78 लाख रु0 व्यय किया जा चुका है.
किसान ऋण मोचन योजना
जनपद में कुल ऋणी कृषकों की संख्या- 22678 है, जिसमें से प्रथम चरण हेतु आधार फीडेड कृषकों की संख्या-11528, जिसमें से 4537 कृषक अपात्र पाये गए है, जिन्होने या तो अपना ऋण चुकता कर दिया गया है या उनके पास 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि है, प्रथम चरण में 4696 कृषक पात्र पाये गये है, जिनके रूपये-257529139.83 संबंधित कृषक के ऋण खाते में प्रदेश सरकार द्वारा भुगतान किया जा चुका है, जिसमे से 2892 को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया जा चुका है.
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
वर्ष 2016-17 मे 5143 लाभार्थियों का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 5030 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि तथा 2081 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। वर्ष 2017-18 मे 2297 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 1184 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है.
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) योजनान्तर्गत वर्ष 2017-18 मे 4660 आवासों को स्वीकृत किया जा चुका है.
अब इन लोकलुभावन योजनाओं से लगता है देश प्रदेश मैं चुनावी तैयारियां शुरू हो गई है ओर चुनाव समय से पहले भी कराये जा सकते हैं, इस योजनाओं के पिटारे को देख जनता पूंछ रही है साहेब तीन साल कहां सोऐ हुए थे अब तक तो वाराणसी पेरिस बन जाना चाहिए था ?
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com